आमिर खान को बिश्नोई गैंग की धमकी, तीसरी शादी से नाराज? कहा- सांसें दबा देंगे – AajTak

Feedback
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. सलमान खान के बाद अब आमिर खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. आमिर खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि आमिर को धमकी देना वाला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई है, जिसका ऑडियो भी सामने आया है. 
पोस्ट में दी धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो शेयर करके आमिर खान को धमकी दी है. हालांकि, हम सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करते है. 
पोस्ट में लिखा है- जय श्री राम, जय सीता राम. मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा. ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है. 
‘हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे. ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News