Badaun News: बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोर 2,500 रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान ले गए। पीड़ितों ने 112 पीआरवी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। अज्ञात चोरों ने उस्मानपुर गांव में विधवा महिला सुमन के घर को निशाना बनाया। इसके साथ ही, पड़ोस में रहने वाले विनीत के गोदाम से भी चोरी की गई। सुमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गर्मी के कारण वे छत पर सो रही थीं। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चोर बक्से से 2,500 रुपये नगद, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और अन्य सामान चुरा ले गए। इसी गांव के निवासी विनीत ने बताया कि उनके गोदाम से खल और गेहूं के कट्टे चोरी हो गए। दोनों घटनाओं की सूचना जरीफनगर पुलिस को दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि चोरी की ये घटनाएं उस स्थान से कुछ ही दूरी पर घटी, जहां पुलिस कर्मी मौजूद थे। क्षेत्र में पिछले 18 दिनों के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना है। दो दिन पहले मिनी बैंक का ताला तोड़कर चोर नगदी, सामान समेट ले गये थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play