Apple यूजर्स के लिए बुरी खबर! Music और Apple One प्लान महंगे – Jagran

एप्पल ने भारत में अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple Music और बंडल प्लान Apple One की सब्सक्रिप्शन कीमतें बढ़ा दी हैं। …और पढ़ें
Apple यूजर्स के लिए बुरी खबर! Music और Apple One प्लान महंगे
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने भारत में अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple Music के सब्सक्रिप्शन की कीमतें बढ़ा दी है। जी हां, हाल ही में कंपनी ने Mac और iPad के लिए AppleCare+ प्लान की कीमतें बधाई थी। अब कंपनी ने Apple Music और Apple One प्लान्स की नई कीमतें लागू कर दी हैं। नई दरें न सिर्फ भारत बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और कई अन्य देशों में भी लागू हुई हैं।
कंपनी का कहना है कि म्यूजिक लाइसेंसिंग की बढ़ती कॉस्ट के चलते ये फैसला लिया गया है। हालांकि, कीमत बढ़ने के बावजूद यूजर्स को किसी भी तरह का नया फीचर या नया कुछ देखने को नहीं मिलेगा। चलिए पहले जानते हैं Apple Music के नए प्लान्स के बारे में…
एप्पल म्यूजिक के Individual Plan की कीमत अब 139 रुपये प्रति माह हो गई है। पहले इसकी कीमत 119 रुपये हुआ करती थी। जबकि Family Plan की कीमत भी 179 रुपये से बढ़ाकर 229 रुपये प्रति माह कर दी गई है। इतना ही नहीं Student Plan भी अब 59 रुपये की जगह 69 रुपये प्रति माह में मिलेगा। ये नई कीमतें एप्पल की वेबसाइट पर लागू हो चुकी हैं।
न सिर्फ एप्पल म्यूजिक बल्कि कंपनी ने अपने Apple One बंडल प्लान की कीमतें भी बढ़ दी हैं। दरअसल इस प्लान में Apple Music, Apple TV+, Apple Arcade, iCloud+, Apple Fitness+ और कुछ देशों में तो Apple News+ की सर्विस भी एक साथ मिलती है। हालांकि अब इस बंडल प्लान के लिए भी यूजर्स को ज्यादा पैसे देने होंगे।
Apple One इंडिविजुअल प्लान 175 रुपये से बढ़कर 195 रुपये प्रति माह हो गया है। Apple One फैमिली प्लान 235 रुपये से बढ़कर 295 रुपये प्रति माह हो गया है। वहीं, Apple One प्रीमियर प्लान 899 रुपये से बढ़कर 995 रुपये प्रति माह का हो गया है।
यह भी पढ़ें- Samsung के तीन नए फोल्डेबल 5G फोन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News