खरगोन | जिले के होनहार छात्र नैतिक गंगराड़े ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1790 हासिल की है।
नैतिक ने 720 में से 645 अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। पिता मनोज ने पुत्र की इस सफलता को कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। उसकी इस उपलब्धि से परिजनों और शुभचिंतकों आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.