Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के दर्जनो गांव और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थ स्थल माता कौलेश्ववरी पर्वत का लाइफ लाइन कहे जाने वाले कौलेश्ववरी पुल का अस्तित्व खतरे में है। पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इन दिनों पुल पर हो रहे जल जमाव के कारण पुल तेजी से क्षतिग्रस्त हो रहा है। पूरा पुल बालू और डस्ट से भर चुका है। पुल पर पानी निकासी के लिए बनाए गए एक दर्जन से ऊपर जाली बालू और डस्ट से भर गया है। जिसके कारण बारिस का पानी पुल से नीचे नही गिर रहा है और पानी पुल पर ही जमा रह जा रहा है।
पुल पानी से भरा रहने के कारण तेजी से क्षतिग्रस्त हो रहा है। पुल पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कौलेश्ववरी पुल का आतित्व खतरे में देख इस पुल में माध्यम से प्रखंड मुख्यालय से जुड़ने वाले चार दर्जन गांवों के लोगो की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थ स्थल माता कौलेश्ववरी पर्वत आने वाले विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। समय रहते अगर पुल की पूर्ण सफाई नही कराया गया तो इस बरसात में जल जमाव के कारण पुल की स्थिति दैनीय होना तय है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play