Chatra News: शिलान्यास के दो साल बाद भी नहीं बनी ग्रामीण सड़क – Hindustan

Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना” के तहत हंटरगंज प्रखण्ड में बनने वाले तिलहेत पंचायत के महगोदवा से कसाडाबर होते हुए हटवरिया मुख्य पथ तक की पक्की सड़क आज भी कागजों तक ही सीमित है। इस सड़क का शिलान्यास सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा ऑनलाईन किया गया था।शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी कि अब उनके गांव की आवागमन सुविधा सुदृढ होगी और आवागमन आसान होगा। लेकिन शिलान्यास के करीब दो साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और संवेदक लापता है। ग्रामीण कार्य विभाग, चतरा के द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया जाना था।

शिलान्यास पट के अनुसार यह सड़क महगोदवा गांव से शुरू होकर कसाडाबर होते हुए हटवरिया मुख्य पथ तक बनाया जाना था। इस सड़क से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलना था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआती दौर में थोड़ी बहुत मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम हुआ था। उसके बाद संवेदक ने काम रोक दिया और आज तक निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया। बरसात के दिनों में कच्ची सड़क पर कीचड़ और गड्ढे हो जाते हैं। जिसके कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि “नेता जी शिलान्याश के दौरान सपना दिखाए थे कि 6 माह में गांव का सड़क चकाचक होगा और गांवों में गाड़ियां सरपट दौड़ेगी। लेकिन नेता जी दिखाया सपना दो साल बाद भी सपना ही रह गया। इन गांवों के ग्रामीणों का बरसात के दिनों में प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। प्रभावित गांवों के लोगों ने उपायुक्त से अधूरे सड़क को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग किया है।फोटो 18 जुलाई चतरा 3- अधूरा पड़ा ग्रामीण सड़क

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News