राह चलते शख्स के सिर पर अचानक दे मारा डंडा, CCTV में कैद हुई घटना – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के नूरपुर कस्बे के शिव मंदिर चौक पर शनिवार दोपहर एक युवक के सिर पर पीछे से डंडे से हमला किए जाने की घटना सामने आई है. दिनदहाड़े हुए इस हमले का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है.
वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक सामान्य रूप से सड़क पर पैदल जा रहा होता है. इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति आता है और उसके सिर पर डंडे जैसी किसी वस्तु से जोरदार वार कर देता है. अचानक हुए हमले से युवक अपना सिर पकड़कर सड़क पर गिर पड़ता है. घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़ते हैं और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के व्यवहार को लेकर भी कई दावे किए हैं. लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था. हालांकि, इस संबंध में पुलिस या किसी सक्षम प्राधिकारी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
स्थानीय नागरिकों का यह भी दावा है कि संबंधित व्यक्ति पहले भी कई बार लोगों के घरों में घुस चुका है. उनके अनुसार, चार दिन पहले वह एक सिख परिवार के घर में घुस गया था, जहां उसने एक महिला से जबरन मोबाइल छीनने का प्रयास किया था. लोगों का यह भी आरोप है कि वह कई बार घरों के बाहर सूख रहे कपड़े भी उठा ले जाता है. हालांकि, इन सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि की है.
इलाके के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो राह चलते लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है.
पुलिस ने आज तक को क्या बताया?  
जब आज तक में इस पूरे मामले को लेकर नूरपुर SHO ( परवेज सिंह ) से बात की तो उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में है, वीडियो वायरल होते ही पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसकी मां से बातचीत की, आरोपी कि मां का कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार है, उसको घर में वह जंजीरों से बांधकर रखते हैं. आरोपी की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके बेटे का इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News