बरेली, भोजीपुरा: धौराटांडा निवासी हसीन जावेद ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) उत्तीर्ण कर लिया है। इस सफलता के बाद वह अब देश की सभी अदालतों में अधिवक्ता के रूप में वकालत करने के लिए पात्र हो गए हैं।
हसीन जावेद समाजसेवी शकील अहमद के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही धौराटांडा और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी।
हसीन जावेद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने कठिन परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही समाज के कमजोर और निर्दोष लोगों की आवाज बनने का सपना था। अब वह न्याय दिलाने और कानून के माध्यम से समाज की सेवा करने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल वकालत करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाना है। उन्होंने अपने पिता शकील अहमद को समाज सेवा के लिए अपना प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
हसीन जावेद की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.