राहुल गांधी अगस्त में पटना के कार्यक्रम में होंगे शामिल: आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रोग्राम, राजेश राम … – Dainik Bhaskar

राहुल गांधी का छात्र संवाद को लेकर कार्यक्रम पटना में अगस्त महीने में हो सकता है। इसकी जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दी।
उन्होंने कहा कि अभी बांकीपुर में उपचुनाव है और पूरे जिले में आचार संहिता लगा हुआ है इस कारण से राहुल गांधी के कार्यक्रम को कैंसिल किया गया है। 4 अगस्त को कोड ऑफ कंडक्ट खत्म होगा, तो उसके बाद सारी रुपरेखा सामने आ जाएगी।
फिलहाल, छात्रों की गूंज को लेकर रजिस्ट्रेशन चालू है। स्कैनर के माध्यम से छात्रों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। दूसरी ओर बांकीपुर उपचुनाव में समर्थन देने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन को समर्थन दे रही है। कांग्रेस से कई लोग मार्गदर्शन दे रही है। जब कैंपेनिंग होगी तो उसमें हम लोग भी शामिल होंगे।
पेपर लीक का संकट अब राष्ट्रीय महामारी बन चूका
राजेश राम ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अब तक करीब 150 पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। महामारी की तरह पेपर लीक की घटना घट रही है। इसमें मुख्य रूप से नीट और सीबीएसई परीक्षा है।
इसे लेकर हमारे नेता राहुल गांधी ने कोटा से छात्रों के गूंज आंदोलन की शुरुआत की थी। फिर देहरादून में एक महारैली हुई। इस आंदोलन के तहत आज लोकसभा में भी छात्रों के आवाज को रखने का काम हमारे नेता ने किया है। पेपर लीक का संकट अब राष्ट्रीय महामारी का रूप ले चुकी है।
शिक्षा बचाओ, अपना भविष्य बचाओ अभियान के तहत कार्यक्रम हुए शुरू
उन्होंने आगे कहा कि जब छात्र कड़ी मेहनत कर रहे होते तो उसी वक्त भ्रष्ट नेटवर्क के सिस्टम का मेन्यू कार्ड चलता है, जिसकी कीमत चुकाने को लेकर छात्र मजबूर होते हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम में कई छात्र पेपर लीक का सामना करके पहुंचे थे।
शिक्षा बचाओ, अपना भविष्य बचाओ अभियान के तहत बिहार में भी कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। आने वाले समय में बिहार में छात्रों के गूंजी की महारैली आयोजित की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News