सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार वर्मा और सीओ गुन्नौर अंकित कुमार मिश्रा ने जुनावई क्षेत्र के सांकरा और असदपुर गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और कांवड़ियों के आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने और मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। सीओ अंकित कुमार मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्क रहने और श्रद्धालुओं के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。
जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा, असदपुर और साधु मढ़ी गंगा घाट पर सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेने पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराने की कवायद शुरू कर दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play