Feedback
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जो अगले तीन दिनों तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है.
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सक्रिय हो रही हैं, जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी.
पिछले 24 घंटों में झुंझुनूं, सीकर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, करौली, बूंदी और अजमेर में बादलों की आवाजाही रही. करौली जिले के टोडाभीम में सर्वाधिक 33 मिमी बारिश दर्ज की गई.
वहीं, बीकानेर संभाग के तीन जिलों में रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. चुरू राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उदयपुर के डबोक में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग का अनुमान है कि 21 और 22 जुलाई से जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू