प्रदेश को प्रदूषणमुक्त बनाने को कानपुर बनाएगा ग्रीन हाइड्रोजन – Hindustan

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा और प्रदूषणमुक्त बनाने को कानपुर ग्रीन हाइड्रोजन विकसित करेगा। इसके लिए आईआईटी कानपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इस ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन इनोवेटिव एंड इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम फॉर ग्रीन हाइड्रोजन (इकोजेन)’ के प्रस्ताव को राज्य सरकार की अधिकृत समिति से मंजूरी मिल गई है। इसे यूपीनेडा (उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह सेंटर ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन से लेकर उसके उपयोग तक पर अनुसंधान करेगा और राज्य के नेट-जीरो प्रदूषण लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्थान में इस पहल से बहुविषयक शोध को बढ़ावा मिलेगा और उद्योगों के साथ सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे। सेंटर का नेतृत्व आईआईटी कानपुर के सतत ऊर्जा अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. प्रबोध बाजपेयी (प्रधान अन्वेषक) करेंगे। उनके साथ विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ शोधकर्ता और वैज्ञानिक टीम का हिस्सा होंगे, जिन्होंने औद्योगिक संगठनों के साथ काफी काम किया है.
सेंटर में वैज्ञानिकों की टीम हाइड्रोजन के उत्पादन (इलेक्ट्रोलिसिस तकनीक) पर उन्नत शोध, हाइड्रोजन के सुरक्षित भंडारण (स्टोरेज टेक्नोलॉजी) का विकास, ऊर्जा, परिवहन और उद्योग में हाइड्रोजन के उपयोग (एप्लिकेशन) पर काम, विभिन्न प्रणालियों का सिस्टम इंटीग्रेशन और स्केल-अप मॉडल तैयार करेंगे। उद्योगों के साथ मिलकर प्रोटोटाइप और पायलट प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा। ग्रीन हाइड्रोजन की लागत कम करने के लिए नवाचार किए जाएंगे। यह सेंटर ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में न केवल आईआईटी कानपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे प्रदूषण में कमी होगी। स्वच्छ ईंधन होने से कार्बन उत्सर्जन घटेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नए स्टार्टअप और इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। आयातित ईंधन पर निर्भरता कम होगी। स्टील, रिफाइनरी, ट्रांसपोर्ट सेक्टर को सस्ती हरित ऊर्जा बढ़ेगी। यूपी को ग्रीन एनर्जी रिसर्च का हब बनाना है.
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News