Gaya News: 34 सफाईकर्मी में मिले मात्र 12, नगर आयुक्त ने वार्ड 37 का किया निरीक्षण – Hindustan

Gaya News: शहर में हो रही बारिश के बीच गया नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में है। सोमवार की सुबह नगर आयुक्त डॉ. गगन ने खुद झमाझम बारिश के बावजूद सड़कों पर उतरे और शहर के वार्ड संख्या-37 सहित विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था व जलनिकासी की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान वार्ड 37 में सुबह 6:28 बजे 34 कर्मियों की मात्र 12 कर्मी ही उपस्थित मिले। इसे देख नगर आयुक्त ने जमादार की खोजबीन की। कुछ देर में जमादार पहुंचा उसे फटकार लगाते हुये स्पष्टीकरण की मांग की। जमादार ने बताया कि वह बायोमेट्रिक मशीन लाने वार्ड 36 में गया था। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि यह बहाना नहीं चलेगा। अगर बायोमेट्रिक नहीं है तो रजिस्ट्रर पर साइन कर ससमय अपने कार्य पर कर्मी लग जायें।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ. गगन ने दो टूक शब्दों में कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर के हर वार्ड व जलजमाव क्षेत्रों वाले इलाकों में शत-प्रतिशत निगरानी रखी जाए और जहां भी कचरा, गंदगी या नालियों में रुकावट मिले, वहां तत्काल सफाई अभियान चलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जलजमाव वाले संवेदनशील इलाकों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि लगातार बारिश के बीच किसी भी क्षेत्र में पानी जमा नहीं रहने देना है।जलनिकासी व्यवस्था हर हाल में सुचारु रहनी चाहिए और शिकायत मिलते ही मौके पर टीम पहुंचकर तत्काल कार्रवाई करें।

नगर आयुक्त ने क्विक रिस्पांस टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया। उन्होनें कहा कि बारिश के इस दौर में नगर निगम की पहली प्राथमिकता शहर को स्वच्छ रखना और लोगों को जलजमाव से राहत दिलाना है। साफ सफाई से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मी फील्ड में रहकर लगातार मॉनिटरिंग करें और किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतें।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News