Simdega News: जानलेवा बना बिजली के तार, करंट की चपेट में आकर जा रही लोगों की जान – Hindustan

Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। बरसात के मौसम में सिमडेगा में बिजली करंट से होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कहीं जमीन के काफी करीब झूलते बिजली के तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, तो कहीं बिजली पोल और लाइन पर काम करने के दौरान लोग करंट की चपेट में आ रहे हैं। जिले में पिछले कुछ महीनों के दौरान करंट से कई लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार हो रही घटनाएं बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।

एक जुलाई को जलडेगा थाना क्षेत्र के टाटी जोटोटोली में करीब 30 वर्षीय नमन लुगुन की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इससे कुछ दिन पहले 27 जून को बोलबा प्रखंड के कादोपानी फीडर में तैनात 41 वर्षीय बिजली कर्मचारी प्रमोद मिंज लाइन की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आ गए थे। करंट लगने के बाद वे पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं 19 मई को बानो प्रखंड के सोदे पाड़ो गांव निवासी परमजीत महतो बिजली खंभे पर चढ़कर फ्यूज बनाने के दौरान अचानक बिजली प्रवाहित होने से करंट की चपेट में आ गए थे। हादसे में घायल परमजीत को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले 06 मार्च को शहर के भट्टीटोली में बिजली पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहे कोरोमिया टोंगरीटोली निवासी आकाश बड़ाईक भी करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गए थे। गंभीर स्थिति में उन्हें रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। पिछले वर्ष 07 जुलाई को ठेठईटांगर के ताराबोगा के गौरीडुबा गांव में 18 वर्षीय असीत बरवा की नीचे झूल रहे बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। युवक मोबाइल नेटवर्क की तलाश में घर से बाहर निकला था और खेत के पास झूल रहे तार की चपेट में आ गया था। वहीं 26 अक्टूबर को ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के सलगापोंस में भी करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हुई थी। ग्रामीणों ने नीचे झूल रहे तारों को दुरुस्त करने, जर्जर पोल बदलने, उचित अर्थिंग कराने और बिजली लाइन की नियमित जांच की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News