कलेक्ट्रेट पर किसानों का विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन – Hindustan

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने नारेबाजी और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आरोप है, किसानों की मांगों को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जाता है। हर तरह से किसान का शोषण किया जा रहा। यूनियन के प्रवक्ता हाजी इकबाल एडवोकेट और जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान अपनी मांगों के संबंध में कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुये पहुंचे। यहां उनको सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। किसानों का कहना है, धान और गन्ने की फसल का समय है।
एक ओर आवारा पशु फसल को बर्वाद कर रहे हैं। वहीं किसानों के लिये खाद की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान है। भुगतान शीघ्र कराया जाये। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट भी अधिक रहता है। 24 घंटा बिजली आंख मिचौली खेलती है। किसानों की मांगों को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। प्रदर्शन में चौधरी शिशुपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह राठी, विजय पाल सिंह, यशोदा देवी, राकेश कुमार, महाराज सिंह यादव, सतेंद्र सिंह, पंकज कुमार शर्मा, सुनील यादव एडवोकेट आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News