Pilibhit News: पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर पर जोरदार नारेबाजी की। संगठन ने मार्च निकाल कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा। किसान भवन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद भाकियू के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी की अध्यक्षता में किसान भवन में मासिक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत प्रारंभ होने से जिलाध्यक्ष ने किसान भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है। भाकियू (टिकैत) किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी। अगर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व से कोई भी निर्देश प्राप्त होते हैं, तो जनपद का किसान हर संघर्ष में सबसे आगे रहकर अपनी भागीदारी निभाएगा।
किसान एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जीतेंगे। जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि अगर किसानों की मांगों की अनदेखी की गई तो भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) किसानों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। पंचायत में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसान विरोधी बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, गन्ना भुगतान, कृषि ऋण माफी, आवारा पशुओं की समस्या, सिंचाई, बिजली तथा अन्य किसान हितों से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। इस मौके पर प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, प्रदेश सचिव स्वराज सिंह सिद्धू, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलशाद, दशरथ ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह राजा, जिला सचिव मुन्ना गौतम, महेश चंद्र वर्मा, संतोष यादव, महेंद्र कुमार, वीरपाल राजपूत, बाबा कृष्ण लाल, निजामुद्दीन गाजी, तहसील अध्यक्ष कलीनगर निजाम खान, नन्हेंलाल वर्मा, ओम प्रकाश, रेहान अंसारी, नगर अध्यक्ष इकराम मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष रेहान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अशरफ अली सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play