Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले के सभी 19 पीएमश्री विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और विद्यालय परिसरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय में 30 हजार रुपये की लागत से कैमरों की स्थापना की जाएगी। इस व्यवस्था से विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा परिसर की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार चयनित पीएमश्री विद्यालयों में मुख्य प्रवेश द्वार, परिसर तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे बाहरी व्यक्तियों की अनधिकृत आवाजाही पर नियंत्रण रखने के साथ किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में फुटेज उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही विद्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।
जिले के जिन 19 पीएमश्री विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, उनमें जामो ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल बरौलिया एवं दखिनवारा, भेटुआ के कंपोजिट स्कूल पश्चिम दुवारा एवं घटकौर, भादर का कंपोजिट स्कूल सवनगी, शाहगढ़ का प्राथमिक विद्यालय रामगंज, गौरीगंज के कंपोजिट स्कूल पचेहरी एवं सुजानपुर, बहादुरपुर का कंपोजिट स्कूल भदैया महमूदपुर, जगदीशपुर का कंपोजिट स्कूल बधौली, मुसाफिरखाना के कंपोजिट स्कूल कोंचित एवं उत्तरपट्टी, संग्रामपुर का प्राथमिक विद्यालय खौनपुर बुजुर्ग, शुकुल बाजार के कंपोजिट स्कूल बलापुर एवं अब्दुल्ला बहारपुर, तिलोई का कंपोजिट स्कूल राजामऊ, सिंहपुर का कंपोजिट स्कूल पनहौना, अमेठी का प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ तथा मुसाफिरखाना टाउन का कंपोजिट स्कूल मुसाफिरखाना-2 शामिल हैं। विभाग ने जल्द ही सभी विद्यालयों में कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play