Sambhal News: पवित्र श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जिले को पांच जोन और 16 सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। करीब 40 दिन तक चलने वाले कांवड़ आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। कांवड़ मार्गों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए 85 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त कराएं। विशेष रूप से सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान देने को कहा गया है। डीएम अंकित खंडेलवाल ने सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मार्गों पर जलभराव, गंदगी और अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर क्षेत्रों तक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। ग्राम स्तर, थाना स्तर, तहसील स्तर और जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सभी वर्गों से सहयोग की अपील की जा चुकी है。
कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी कर रहा है। जरूरत पड़ने पर गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड का उपयोग यातायात डायवर्जन के लिए किया जाएगा। सर्विस रोड को कांवड़ियों के लिए और हेवी व्हीकल को गंगा एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट किया जाएगा। इससे मुख्य मार्गों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान अनुशासन और शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
प्रशासन और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा की निगरानी करेंगे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही लगातार भ्रमण और निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा है कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play