Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला नजर आया। रात भर हुई रुक-रुक कर बारिश और बुधवार को दिन में खिली धूप के बाद शहरवासियों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री घटकर 26.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के दौरान एक-दो दौर की हल्की बारिश और शाम से रात के समय भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है。
रात भर हुई रुक-रुक कर बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में सुबह सड़कें पूरी तरह डूब गईं। सूरत नगर, राजेंद्रा पार्क, न्यू पालम विहार, सेक्टर-5 चौक, चार-सात डिवाइडर रोड, लक्ष्मण विहार, धनकोट और गांव सीही सहित कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर निकलने वाले कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा जल निकासी का काम एक-एक ठेकेदार को कई-कई वार्डों का दे दिया गया है। ठेकेदारों के पास पर्याप्त मशीनरी और पंप नहीं होने के कारण जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी जल्द नहीं हो सकी, जिससे लोगों को घंटों फजीहत झेलनी पड़ी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play