डीआरएम कार्यालय में बुधवार को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं रेल कर्मियों में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाम चार बजे इंजीनियरिंग सभाकक्ष में आयोजित इस प्रतियोगिता में मंडल कार्यालय क
प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, जिससे आयोजन का वातावरण ज्ञानवर्धक एवं रोचक बना रहा। इस अवसर पर प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन एवं राजभाषा अधिकारी राजीव तंवर के निर्देशन में आयोजित हुई। इस अवसर राजभाषा कार्यालय से कुमार मलय, सुभाष झाझडिया, श्रवण कुमार मीना, प्रभाकर सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के रेलकर्मी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.