Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि पेपर लीक में शामिल दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दे दिए हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बड़ा कुछ नहीं है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. इन अदालतों का मकसद यह होगा कि पेपर लीक के दोषियों को जल्दी और सख्त सजा मिल सके. मामलों के निपटारे में देरी न हो, इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है.
पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विभागों को इस बारे में जरूरी निर्देश दे दिए हैं. उनसे कहा गया है कि वे इस फैसले को लागू करने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई करें. प्रधानमंत्री ने इसे छात्रों के हित में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की एक कड़ी बताया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार की लगातार चल रही कोशिशों का ही हिस्सा है.
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
अपने बयान में पीएम मोदी ने साफ चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि जो लोग युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने दोहराया कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने के लिए ही फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘पहले इस्तीफा फिर चर्चा’… प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर विपक्ष का पलटवार, शहर-शहर जुटे छात्र
प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट से छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पेपर लीक की घटनाएं लगातार युवाओं के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. सरकार का कहना है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनने से ऐसे मामलों में जल्दी फैसला आ सकेगा और दोषियों को सख्त सजा मिलने का रास्ता साफ होगा.
PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा आपने खराब किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के ऐलान के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया और छात्रों की तीन मांगों को दोहराया.
राहुल गांधी ने कहा कि ‘हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान आपने पहुंचाया है.” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा होने दिया, उसे बर्बाद होने दिया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू