बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा प्रकरण के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अब बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ अपने मोबाइल फोन से मंदिर परिसर में लगे सभी 32 सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी कर सकेंगे। उनकी सीधी
सीईओ कार्यालय में होगी लाइव मॉनिटरिंग बीकेटीसी के अनुसार, सीईओ कार्यालय में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके जरिए चढ़ावा गणना कक्ष की हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग होगी। सीईओ के मोबाइल फोन पर भी गणना कक्ष और मंदिर परिसर के सभी 32 सीसीटीवी कैमरों की कमांड उपलब्ध कराई गई है। इससे वे किसी भी समय मोबाइल से कैमरों की स्थिति और गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
गढ़वाल मंडल आयुक्त को भेजे सीसीटीवी फुटेज चढ़ावा प्रकरण की जांच के तहत बीकेटीसी ने 21, 25, 29 जून और 2 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज गढ़वाल मंडल आयुक्त को पेन ड्राइव के माध्यम से भेजी है। इन फुटेज के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है।
जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई इस मामले में पुलिस की जांच भी लगातार जारी है। जांच टीम मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। मंगलवार को पुलिस टीम ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर अभिलेखों की जांच-पड़ताल की और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.