Feedback
Kia ने भारतीय बाजार में अपनी नई और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं किआ सिरॉस ईवी (Kia Syros EV) की, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. इस एसयूवी को कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही अनवील किया था. अब इसकी कीमतों का ऐलान भी हो गया है.
नई किआ सिरॉय की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू होगी. ये कार दो बैटरी ऑप्शन- 42kWh और 51.4kWh के साथ आती है. कार का डिजाइन इसके ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) से मिलता है. आइए जानते हैं किआ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत और दूसरी खास बातें.
किआ सिरॉस ईवी दो बैटरी ऑप्शन में आती है. इसके 42kWh की कीमत 13,49,900 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं 51.4kWh वाले बैटरी ऑप्शन की कीमत 16,99,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट (एक्स लाइन) की कीमत 19,99,900 रुपये एक्स शोरूम है.
यह भी पढ़ें: 500KM रेंज… धांसू फीचर्स! आ रही KIA की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
देखने में ये कार अपने ICE वेरिएंट जैसी ही है. कार के ओवरऑल शेप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हां, इसमें ईवी वाले कुछ अंश जरूर जोड़े गए हैं. एसयूवी क्लोज्ड ऑफ डिजिटल टाइगर फेस, रिडिजाइन बंपर्स, एलईडी हेडलैम्प्स, स्टार मैप लाइटिंग एलिमेंट्स और कई दूसरे बदलाव के साथ आती है.
Syros EV के 42kWh बैटरी वाले वेरिएंट की बात करें, तो इसमें 443 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलती है. वहीं 51.4kWh वाले बैटरी पैक के साथ 526KM की रेंज फुल चार्ज पर मिलती है. किआ सिरॉस ईवी सेगमेंट की पहली कार है, जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: KIA Sorento: मस्कुलर लुक और ज्यादा माइलेज, भारत आने वाली है SUV, डीलर्स ने शुरू की बुकिंग
ये एसयूवी 8.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं इसे 10 परसेंट से 80 परसेंट तक चार्ज होने में 39 मिनट का वक्त लगता है. इसके लिए आपको 100kW का डीसी चार्जर इस्तेमाल करना होगा.
कार में 6 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, रियर और फ्रंट पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटर और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू हो रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू