आध्यामिक चेतना यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत – Hindustan

हाथरस। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा हाथरस द्वारा सातवीं बार शहर में गुरुवार को आध्यात्मिक चेतना यात्रा निकाली गयी। यात्रा का शुभारंभ हाथरस सदर तहसील के उप जिलाधिकारी राम बहादुर सिंह एवं शाखा हाथरस के अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से मिशन के प्रमुख व विश्व आध्यात्मिक सतगुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया। साथ ही साथ उप जिलाधिकारी व शाखा हाथरस के अध्यक्ष निरंजन लाल अग्रवाल द्वारा शांति के प्रतीक सफेद कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर चेतना यात्रा का शुभारंभ किया। शाखा के अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल द्वारा उप एसडीएम सदर के गले में पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया।यात्रा
का प्रमुख उद्देश्य आम जन मानस को अध्यात्म जीवन के वास्तविक मूल्यों के प्रति प्रेरित करना व समस्त मानव जाति को आपस में मिलजुलकर प्रेम व सद्भाव पूर्वक एक दूसरे की सेवा करते हुए जीवन जीने की सीख देना रहा। इस चेतना यात्रा में देश के कौने-कौने से जैसे खुर्जा, बुलंदशहर, भरतपुर ,आगरा, शमशाबाद, मथुरा, बसेरी चाहर, वैलाना, भरतपुर, अलीगढ़, वीर नगर, पिछोंती, बिलखोरा, जहांगीराबाद, ताजपुर, जेवर, टप्पल, दिल्ली, दनकौर, सिकंदराबाद आदि प्रमुख शहरों से आई हजारों की संख्या में भाई बहनों ने हिस्सा लिया। चेतना यात्रा का मुख्य आकर्षण संत राजिंदर सिंह जी महाराज का फूलों से सजा बहुत ही आकर्षक व मनमोहक डोला व साथ ही साथ लाइनों में चल रहीं हाथों में आध्यात्मिक प्रेम व शांति के संदेश लिखी हुई तख़्तियाँ माताएं बहनें रहे। इस विशाल यात्रा को दिव्यता व भव्यता से सफल बनाने में हाथरस शाखा के साथ साथ मिशन विभिन्न शाखाओं की प्रबंध समितिओं के सदस्यों व सैकड़ों की संख्या में मिशन कर्मठ व जुझारू सेवादारों का अत्यंत अमूल्य सहयोग रहा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News