Darbhanga News: हाजीपुर/दरभंगा, हिटी। हाजीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बरौनी-पटना पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से दरभंगा सिविल कोर्ट में तैनात अपर डिविजन क्लर्क की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। मृतक विनय कुमार बक्सर जिले के औद्योगिक थाना अंतर्गत उमरपुर निवासी स्व.तेज बहादुर राय के 46 वर्षीय पुत्र थे। वे दरभंगा सिविल कोर्ट में अपर डिविजन क्लर्क के पद पर करीब 13 साल से तैनात थे। घर जाने के दौरान यह हादसा हो गया。
ट्रेन से गिरने के बाद प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों एवं अन्य लोगों ने इस घटना की सूचना आरपीएफ एवं जीआरपीएफ को दी गई। सूचना पाकर दोनों विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल क्लर्क को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद क्लर्क को मृत घोषित कर दिया। इधर, आरपीएफ एवं जीआरपी ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। स्वजन रोते-रोते बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार विनय कुमार हाजीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बरौनी-पटना पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। आरपीएफ एवं जीआरपी द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके पॉकेट से मिले आई कार्ड के अनुसार पहचान की गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गये। सदर अस्पताल में कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद स्वजन को शव सौंप दिया गया। स्वजन शव लेकर चले गए। विनय कुमार दो भाई में छोटे थे। उनका दो पुत्र हैं। इधर, यह सूचना मिलने पर दरभंगा के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा सहित न्यायिक अधिकारियों ने शोकसभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play