भास्कर न्यूज| रामदेवरा
आगामी भादवा मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार शाम स्थानीय पुलिस थाना परिसर स्थित वीआईपी रोड पर सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वृत्ताधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने की। वृत्ताधिकारी बिश्नोई ने कहा कि मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित दर्शन कर लौटे। इसके लिए उन्होंने कानून व्यवस्था, यातायात को सुचारु रखने, ग्रामीणों, व्यापारियों, धर्मशाला संचालकों से सहयोग की अपील की। बैठक में डॉ. भवानी सिंह तंवर ने प्राथमिक उपचार और सीपीआर का लाइव डेमो दिया। उन्होंने बताया कि डूबने या हृदयाघात के समय सही सीपीआर से जान बचाई जा सकती है। बैठक में थाना प्रभारी देवकिशन, राव किशोरसिंह, महेंद्रसिंह, भोमसिंह, खींवसिंह, सहीराम, सवाईसिंह, पैपसिंह, बेरिसाल, खेताराम सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.