Prayagraj News: प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता और देश में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर छिड़ी बहस के बीच प्रयागराज में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ई-वाहनों की बिक्री में करीब 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालात यह हैं कि कई लोकप्रिय मॉडलों के लिए ग्राहकों को बुकिंग के बाद 15 दिन से लेकर 100 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से जून के बीच जिले में 6424 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 4966 ई-वाहनों का पंजीकरण हुआ था। वाहन कारोबारियों का कहना है कि पेट्रोल की बढ़ती लागत, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते ईंधन को लेकर बनी अनिश्चितता और ई-20 पेट्रोल के बढ़ते उपयोग के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कम खर्च और कम रखरखाव भी इसकी बड़ी वजह है।
सिविल लाइंस स्थित टाटा मोटर्स के ईवी प्रबंधक फैजल फाकरी ने बताया कि पंच ईवी की सबसे अधिक मांग है। इसकी आपूर्ति के लिए करीब 100 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं नेक्सन ईवी के लिए लगभग 35 दिन, जबकि टियागो ईवी और टिगॉर ईवी की आपूर्ति में करीब एक महीने का समय लग रहा है। दोनों शोरूम से हर महीने लगभग 50 से 55 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हो रही है।
दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की भी स्थिति यही है। बजाज चेतक के मैनेजर शरद यादव ने बताया कि हर महीने 100 से अधिक गाड़ियों की बुकिंग हो रही हैं, लेकिन कंपनी से पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ग्राहकों को कम से कम 20 दिन और कुछ मॉडलों के लिए एक महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। टीवीएस के शोरूम प्रबंधक विनोद यादव ने बताया कि उनके यहां इलेक्ट्रिक स्कूटरों की आपूर्ति में 30 से 40 दिन लग रहे हैं। वहीं ओला इलेक्ट्रिक के शोरूम प्रबंधक अमित सिंह के अनुसार उनके यहां 10 से 15 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में हर महीने करीब 350 से 400 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक रहे हैं।
अवधि ई-बाइक – कार
जून से अप्रैल (2026)-5555-869
जून से अप्रैल (2025)-4038-928
Loading videos…
Loading videos…
शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।
विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play