Bihar NEET Protest Live: बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट ब – ABP News

नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे (Dharmendra Pradhan Resignation) की मांग को लेकर दिल्ली ही नहीं बल्कि पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में छात्र संगठनों का प्रदर्शन हो रहा है. पटना के बाद कटिहार, बेगूसराय, जहानाबाद, मधुबनी, दरभंगा समेत अन्य जिलों से प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. 
बिहार में पुलिस (Bihar Police) को अलर्ट मोड पर रखा गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी हो गया है. बीते गुरुवार को सहरसा में उग्र प्रदर्शन को देखते हुए एवं दंगाइयों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुआ. सहरसा पुलिस लाइन केंद्र में भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण उपकरण से लैस होकर रिहर्सल किया. इस दौरान कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष, एसपी विक्रम सिहाग सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
इसी तरह बिहार के अन्य जिलों में भी पुलिस-प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी तरह की स्थिति न बिगड़े. बीते गुरुवार को बिहार के जहानाबाद में जबरदस्त बवाल हुआ. पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए करीब 30 राउंड गोली चलानी पड़ी.
आज (शुक्रवार) भी पटना सहित अन्य जिलों में प्रदर्शन की संभावना है. इसको देखते हुए पुलिस एक्शन मोड में है. उग्र प्रदर्शन के बीच 25 जुलाई को बिहार बंद का भी ऐलान किया गया है.
नीट पेपर लीक के मामले में बेतिया में लेफ्ट छात्र संगठनों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-युवा शहीद स्मारक परिसर में एकत्र हुए, जहां से जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल तक पैदल मार्च निकाला गया.
अफवाहों को रोकने के लिए सम्राट सरकार के गृह विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की अनुशंसा पर शहर के दो पुलिस अनुमंडल क्षेत्रों में सीमित अवधि के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है. गृह विभाग की विशेष शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार आज (24 जुलाई) दोपहर 12:30 बजे से 26 जुलाई सुबह 10 बजे तक मुजफ्फरपुर के टाउन-1 और टाउन-2 पुलिस सब-डिवीजन क्षेत्रों में सोशल मीडिया और मैसेजिंग सेवाएं बंद रहेंगी.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News