UP Primary School Teacher Salary News: उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अब सभी पात्र शिक्षकों को अब प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। अभी तक 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही इसका लाभ दिया जाता है। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से इस संबंध में एक प्रस्ताव बेसिक शिक्षा विभाग को भेजा गया है। उम्मीद है कि शासन इस पर जल्द अपनी मुहर लगाएगा। इससे सभी शिक्षकों को राहत मिलेगी। अभी शिक्षकों को 10 साल की सेवा पूरी होने पर चयन वेतनमान दिया जाता है। उसके अगले 12 साल की संतोषजनक सेवा पूरी होने पर प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है ।
यह प्रोन्नत वेतनमान सिर्फ 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही मिलता है । ऐसे में सभी शिक्षकों को लाभ देने की मांग की जा रही है। अब उनकी यह मांग जल्द पूरी होगी। मानव संपदा पोर्टल पर इसके लिए एक मॉड्यूल भी तैयार किया जाएगा। इस पर ऑनलाइन ही इसकी स्वीकृति मिलेगी।
वहीं, राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रवक्ता और अधीनस्थ राजपत्रित पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर लखनऊ, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, हरदोई, आजमगढ़ और देवरिया समेत विभिन्न जिलों के शिक्षकों ने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय में धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा शिक्षक भुगत रहे हैं। कई शिक्षक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। किसी भी तरह इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता। यह सरासर गलत है।
अंत में शिक्षक नेताओं ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक के प्रतिनिधि सहायक शिक्षा निदेशक सेवाएं एक राकेश सिंह एवं अपर शिक्षा निदेशक राजकीय के स्टेनो सुरेश पटेल को मांगपत्र सौंपा। राकेश सिंह ने आश्वासन दिया कि पदोन्नति की कार्यवाही 15 दिनों के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी। राजकीय शिक्षक संघ की संरक्षिका छाया शुक्ला, संरक्षक रामेश्वर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रामसहाय शर्मा, अध्यक्ष सत्यशंकर मिश्रा, महामंत्री अरुण यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पांडे व कंचन माला, संयुक्त मंत्री अनिल कुमार और बीना गौर आदि ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय चाक डाउन हड़ताल करेंगे और जरूरत पड़ी तो शिविर कार्यालय लखनऊ में भी धरना देंगे। धरना देने वालों में रामकेश, प्रदीप शुक्ला, वेद त्रिपाठी, आरके त्रिपाठी, वीके तिवारी, शेषनाथ, वेद दुबे शामिल हुए।
Loading videos…
Loading videos…
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play