विश्व हिंदी परिषद ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठन का विस्तार करते हुए दुर्ग जिले के शैक्षणिक प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित की है। हाल ही में नियुक्त दुर्ग संभाग संयोजक डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में यह नियुक्तियां की गई हैं। परिषद का उद्देश्य हिंदी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है।
नई कार्यकारिणी में शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय वीरेंद्र कुमार साहू को शैक्षणिक प्रकोष्ठ, जिला दुर्ग का अध्यक्ष बनाया गया है। अमर साहू को उपाध्यक्ष और वर्षा हरिहरनो को महामंत्री नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं और राज्यपाल के हाथों सम्मानित भी हो चुके हैं। वहीं अमर और वर्षा भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
संगठन को उम्मीद है कि नई टीम जिले में हिंदी के प्रचार-प्रसार और शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा देगी। परिषद ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव विपिन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर के नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार कर रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व और डॉ. शशिभूषण शर्मा का आभार जताते हुए हिंदी भाषा, शोधपरक साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को जिले के शहरी एवं ग्रामीण शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.