टेढ़ागाछ में 40 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण – Dainik Bhaskar

बिहार सरकार की नई सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 25 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्ष
बैठक में मुख्य सचिव, बिहार के आदेश तथा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशों के आलोक में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ अजय कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड सभागार तथा पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवनों में निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, सीएलएफ एवं ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में बताया गया कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाएगा, जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में आयोजित होगा। प्रखंड प्रशासन के अनुसार टेढ़ागाछ में कुल 40 स्थानों पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा।
इसके तहत सभी उच्च विद्यालयों, राजकीय डिग्री कॉलेज, 12 आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी पंचायत सरकार भवनों तथा प्रखंड सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की उपलब्धियों से अवगत हो सकें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News