हुजूर! घर में रहना मुश्किल हो गया है, बेटा हर रोज प्रताड़ित करता है – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | मुंगेर
जिलाधिकारी निखिल धनराज ने शुक्रवार को जनता दरबार में 40 आवेदकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरियारपुर के करहरिया पश्चिमी निवासी उर्मिला रजक ने शिकायत की कि उनका पुत्र प्रतिदिन उन्हें प्रताड़ित करता है। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की।
वहीं टेटिया बंबर के धौरी निवासी दिव्यांग सतीश कुमार ने अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान अपने नाम से आवंटित करने का अनुरोध किया। डीएम ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।विकास कुमार ने बरियारपुर स्थित फिलिप हाई स्कूल के समीप कराए गए कार्य की बकाया राशि भुगतान कराने की मांग रखी। वहीं हवेली खड़गपुर के लोहची निवासी मदन स्वर्णकार ने 1974 से संबंधित स्वतंत्रता सेनानी पेंशन दिलाने की गुहार लगाई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News