Devshayani Ekadashi 2026: आज देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी – Aaj Tak News

Feedback
Devshayani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का बहुत बड़ा महत्व है. आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आने वाली इस तिथि से चातुर्मास शुरू होता है. इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा (आराम) में चले जाते हैं. इन चार महीनों में शादी-विवाह जैसे शुभ काम बंद हो जाते हैं, लेकिन भगवान की पूजा-पाठ करने का फल कई गुना ज्यादा मिलता है.
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे, पैसों की तंगी दूर हो और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर रहे, तो देवशयनी एकादशी के दिन ये 5 आसान उपाय जरूर करें. 
1. दक्षिणावर्ती शंख से भगवान का अभिषेक करें
क्या करें: अगर आपके घर में दक्षिणावर्ती शंख है, तो उसमें थोड़ा सा गंगाजल और गाय का कच्चा दूध मिलाकर उससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अभिषेक करें. 
फायदा: माता लक्ष्मी को यह शंख बहुत पसंद है. ऐसा करने से घर में रुका हुआ पैसा वापस मिलने लगता है.  धन की कमी दूर होती है. 
2. भगवान विष्णु को तुलसी जरूर चढ़ाएं
क्या करें: नियम के अनुसार एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़े जाते, इसलिए एक दिन पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़कर रख लें. पूजा के समय भगवान विष्णु को तुलसी दल जरूर अर्पित करें. 
फायदा: भगवान विष्णु को तुलसी के बिना भोग नहीं लगता.  तुलसी चढ़ाने से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं ,  घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती. 
3. पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं
क्या करें: एकादशी की सुबह नहाने के बाद पीपल के पेड़ में जल दें.  इसके बाद शाम को पीपल के पेड़ के पास घी या तेल का दीपक जलाएं. 
फायदा: पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास माना जाता है. इस उपाय से घर का मान-सम्मान बढ़ता है. बुरे दिन दूर होते हैं. 
4. विष्णु मंत्र का जाप करें
क्या करें: पूजा के समय या पूरे दिन में कम से कम 108 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र की माला जपें.  आप चाहें तो विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी कर सकते हैं. 
फायदा: इससे मन शांत रहता है, घर की सारी नेगेटिव एनर्जी (नकारात्मक ऊर्जा) खत्म होती है. घर में पॉजिटिविटी आती है.
5. पीले रंग की चीजों का दान करें
क्या करें: पीला रंग भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है. इस दिन किसी जरूरतमंद को या मंदिर में पीले रंग की चीजें जैसे- चने की दाल, पीले कपड़े, हल्दी, पीले फल या बेसन की मिठाई दान करें. 
फायदा: इससे कुंडली में बृहस्पति (गुरु) ग्रह मजबूत होता है, किस्मत का साथ मिलने लगता है, रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News