हल्द्वानी। त्योहारी और सहालग सीजन की शुरुआत के साथ ही सूखे मेवों की कीमतों में तेज उछाल ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा असर पिस्ता, बादाम, अंजीर और मुनक्का पर पड़ा है। कीमतें बढ़ने के साथ-साथ कई उत्पादों की आपूर्ति भी प्रभावित है, जिससे बाजार में अच्छी गुणवत्ता के ड्राई फ्रूट्स मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में त्योहारों की मिठास इस बार महंगाई की कड़वाहट के साथ आने की आशंका है। कुछ सूखे मेवों पर आयात में आई बाधाओं का असर पड़ा है, जबकि कुछ की पैदावार कम होने से उनकी आपूर्ति घट गई है। इसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है। ईरान से आयातित मामरा बादाम के शौकीनों के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। मामरा बादाम के दाम भी लगभग डेढ़ गुना बढ़ चुके हैं। वहीं, सबसे अधिक बिकने वाला कैलिफोर्निया बादाम भी करीब 100 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। इसके अलावा अफगानिस्तान से आयातित अंजीर और मुनक्का के दाम भी 200 से 400 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं。
बाजार में इन दिनों नेपाली अखरोट की मांग पहाड़ी अखरोट से अधिक बढ़ गई है। हालांकि, नेपाली अखरोट की तुलना में पहाड़ी अखरोट सस्ता है। मंगलपड़ाव स्थित ड्राई फ्रूट्स की दुकानों में नेपाली अखरोट 400 से 500 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पहाड़ी अखरोट 300 से 350 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। ड्राई फ्रूट्स विक्रेता गौतम भोला ने बताया कि सामान्य अखरोट की तुलना में नेपाली अखरोट को एक महीने से अधिक समय तक रखने पर उसके खराब होने की संभावना रहती है।
चिकित्सकों की सलाह में शामिल अखरोट की खरीद भी अब लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। बीते कुछ समय में इसके दाम करीब 400 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। विभिन्न आयु वर्ग के लोग औषधीय उपयोग के लिए जिस मुनक्के का सेवन करते हैं, वह भी करीब 25 प्रतिशत महंगा हो चुका है। हालांकि, काजू और किशमिश के दाम फिलहाल आम खरीदारों की पहुंच में बने हुए हैं।
महंगाई का असर आने वाले त्योहारी सीजन की बिक्री पर पड़ सकता है। बढ़ती कीमतों के कारण लोग खरीदारी की मात्रा कम कर सकते हैं। कई अन्य किस्मों के ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़ने से भी बिक्री प्रभावित हो रही है।
सूरज दानू, ड्राई फ्रूट्स विक्रेता
इस बार सबसे ज्यादा कीमत पिस्ते की बढ़ी है। पहले पिस्ता अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया, दोनों देशों से आयात होता था, लेकिन अब यह केवल अमेरिका से आ रहा है। इसी वजह से कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसका असर त्योहारी सीजन के कारोबार पर भी पड़ेगा। – हिमांशु कोश्यारी, ड्राई फ्रूट्स विक्रेता
ड्राई फ्रूट्स चार महीने पहले अब
नमकीन पिस्ता 1000-1100 1650 -1800
बादाम 800 900
अखरोट (गिरी प्रीमियम क्वालिटी ) 1400 1800
मुन्नक्का 400 600
छुआरा 400 550
मखाना (प्रीमियम क्वालिटी) 1200 1600
अंजीर 1400 1600-1700
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play