Palamu News: पलामू पुलिस ने 104 गुम मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिकों को लौटाया – Hindustan

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पलामू पुलिस ने पिछले दो महीना में गुम हुए 104 मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को एसपी कार्यालय के हाल में कार्यक्रम कर उनके सत्यापित वास्तविक मालिकों को सौंपा। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। पलामू एसपी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से गुम मोबाइलों का पता लगाया गया। बरामद अधिकांश मोबाइल पिछले दो माह के दौरान गुम हुए थे, जबकि कुछ मोबाइल इससे पहले गुम हुए थे। सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किया गया।

एसपी ने बताया कि अप्रैल माह में भी 80 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए गए थे। उन्होंने बताया कि रेहला थाना से सर्वाधिक 14 मोबाइल मिले जब शहर एवं लेस्लीगंज थाना में 10-10 सदर थाना में 09 सतबरवा और रामगढ़ से आठ-आठ, नावाबाजार एवं हरिहरगंज से छह-छह, हैदरनगर, विश्रामपुर तरहसी से पांच-पांच, मोहम्मदगंज एवं चैनपुर से चार-चार, उंटारी रोड से तीन, नवाजयपुर और नौडीहा बाजार से दो-दो तथा पाटन, पिपराटांड़ और छतरपुर थाना से एक-एक मोबाइल बरामद किया गया। एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाना में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी सहायता से उसकी बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों सहित कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News