नई सरकार के उपलब्धियों का हुआ सीधा प्रसारण – Dainik Bhaskar

सिटी रिपोर्टर|चेवाड़ा
बिहार सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर शुक्रवार को चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने बताया कि सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया। इसके लिए अंबेडकर भवन में एलईडी स्क्रीन, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना, रोजगार एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। बीडीओ अमर कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिलती है तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरणा भी मिलती है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News