सोनम वांगचुक ने ग़ुस्से में कहा – धिक्कार है ऐसे देश पर, जहाँ इन दिमाग़ों की उपज है – BBC

इमेज स्रोत, SONAM WANGCHUK
सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त करने को लेकर सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद शुक्रवार को एक लंबा वीडियो संदेश जारी किया.
इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकार के साथ कोई समझौता नहीं किया और उन्होंने अनशन इसलिए समाप्त किया क्योंकि उन्हें जंतर-मंतर पर छात्रों और प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की आशंका थी.
उन्होंने कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग पर ज़ोर नहीं दिया क्योंकि जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन और देशभर में युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच यह लगभग तय है.
उन्होंने शुक्रवार तड़के करीब 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह, अपनी पत्नी के साथ लद्दाख के नागरिक समाज के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनशन समाप्त किया.
अनशन तुड़वाने के लिए जे.पी. नड्डा ने उन्हें सूप पिलाया था.
इमेज स्रोत, ANI
सोनम वांगचुक ने कहा, ''मैंने अनशन तोड़ने के जो शर्तें रखीं उनमें शिक्षा में जवाबदेही और शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की बात भी शामिल थी.
वांगचुक ने कहा, ''आपको पता है कि यह इस्तीफ़ा छोटी सी बात है. ऐसा ऐसा ना करने से उन्हें कितना नुक़सान हो रहा है. पूरे देश में उनका नाम बदनाम हो रहा है. ग़ुस्सा बढ़ रहा है. लोग नफ़रत कर रहे हैं. मुझे यह पता था कि इस तरह से वो ज़्यादा टिक नहीं पाएंगे. वो इस्तीफ़ा वैसे ही आज या नहीं तो कल देंगे और नहीं तो मेरे अनशन तोड़ने के साथ आंदोलन तो ख़त्म नहीं होगा. हमारे सीजेपी के जो छात्र हैं, वे करवाएंगे.''
सोनम वांगचुक ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ''यह वीडियो मैं थोड़ा दुख और थोड़ी हैरानी, थोड़ा ग़म और ग़ुस्से के साथ बना रहा हूँ. अपने भाइयों और बहनों के छात्रों के लिए 26 दिन भूखा रहने के बाद जिसमें कि मेरे 11 किलो शरीर ख़त्म हो चुका है. मसल्स चले गए हैं. ऑर्गन और दिमाग़ पर इररिवर्सिबल डैमेज लगभग होने के कगार पर पहुंचा है और वह भी लद्दाख की कड़कती ठंड से दिल्ली की तपती धूप में बैठकर यह सब करने के बाद क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था.''
समाप्त
देश – दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां.
एपिसोड
समाप्त
उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों अनशन तोड़ने पर लगाए जा रहे आरोपों का भी जवाब दिया.
सोनम वांगचुक ने कहा, '' पूछा जा रहा है कि किसके हाथों अनशन तोड़ा. मैंने अनशन तोड़ा तो किसके हाथों तोड़ा? उसके हाथों क्यों तोड़ा? इसके हाथों क्यों नहीं तोड़ा? क्या डील हुई? क्या सौदा हुआ? यह सब मुझे जवाब देना होगा.मैं कल से अब तरल लिक्विड फूड ले रहा हूं, पी रहा हूं. तो थोड़ी सी शरीर में जान आई है.''
''बदकिस्मती से वो जान मुझे इसमें देनी पड़ रही है. दुख के साथ कह रहा हूँ. मगर सुबह से मुझे बहुत से लोग फोन करके या पोस्ट दिखाकर कह रहे हैं कि आप पर बहुत सवाल उठाए जा रहे हैं. आपने इनसे क्यों अनशन तुड़वाया? केंद्रीय मंत्रियों से क्यों नहीं तुड़वाया? किसी और से क्यों नहीं तुड़वाया? क्या डील हुई है? सौदा हुआ है? यह सब मुझे जवाब देना होगा. अगर सौदा करना होता, डील करनी होती तो क्या 26 दिन भूखे रहना पड़ता? कितनों ने डील किए हैं?''
उन्होंने कहा, ''धिक्कार है ऐसे देश पर, जिसमें ऐसे दिमाग़ों की उपज होती है. जिसमें से ऐसे नीच ख़्यालात निकलते हैं. मैं दोष नहीं देता हूँ. मैं दोष नहीं देता हूँ. आप में से ज़्यादातर पर क्योंकि आपको ज्ञान नहीं है. पता नहीं है कि क्या हालात थे.''
समाप्त
इमेज स्रोत, ANI
सोनम वांगचुक ने ये बताया कि वो किन हालात में सफदरज़ंग अस्पताल में रह रहे थे.
उन्होंने कहा, ''वो अस्पताल एक छावनी था. हर चीज़ पर पाबंदी थी. कमरे से बाहर नहीं जा सकता था. कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता था. हमारे कमरे तक किसी से मिलने की अनुमति नहीं थी. आप लोगों को मैं किसी तरह नैपकिन पेपर पर लिखकर भेजता था. वो भी कभी-कभी जब्त किए जाते थे. मुझसे मिलने मेरे रिश्तेदार मेरे जो लद्दाख से आते थे, उन्हें भी वापस कर दिया गया. यह सब अवैध था. यह सब एक तरह का नॉर्थ कोरिया बन गया था.''
समाप्त
इमेज स्रोत, ANI
सोनम वांगचुक ने इस दौरान पूरे मामले कोे संभालने के लिए पत्नी गीतांजलि और उनकी सूझबूझ की तारीफ़ की है.
उन्होंने कहा, ''ये मेरी पत्नी गीतांजलि उनकी सूझबूझ और उनका कमाल है कि उन्होंने रविवार के दिन (19 जुलाई) भी दिल्ली हाई कोर्ट के हियरिंग बिठवाई. जिसमें फाइनली यह डिक्लेअर किया गया कि मैं जहां जिस अस्पताल में भी जा सकता हूं और आज़ाद नागरिक हूँ.''
''मगर उस दिन भी आपको नहीं मालूम है किन हालत में मैं रहा. हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी मुझे सफदर जंग से जाने नहीं दिया गया.''
समाप्त
इमेज स्रोत, ANI
सोनम वांगचुक ने अस्पताल में जेपी नड्डा से मुलाक़ात का भी ब्यौरा दिया.
उन्होंने कहा, ''21 जुलाई की रात को मैं गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में पहुँचा. उसी रात देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी और जितेंद्र सिंह जी आए. मैंने उन्हें कहा कि मैं अनशन यूं ही तोड़ने के लिए तो बैठा नहीं हूं. शर्तें होंगी उनको आप माने. तो मैं अनशन तोड़ भी दूंगा.''
''हमसे शर्तें पूछी गईं. मैंने कहा- शिक्षा में जवाबदेही, शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा. वैसे ही मैंने कहा कि आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं के परिवारों को मुआवजा दिया जाए.''
मैंने कहा, ''सीजेपी और दूसरे जिन छात्रों ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है, उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई न की जाए और न ही एफ़आईआर हो. ये शर्तें मानी जाएंगीं तभी मैं अनशन तोडूंगा. तो उन्होंने एक दो को तो मानने की रजामंदी ज़ाहिर की लेकिन बाक़ी पर कहा कि पूछ कर बताऊंगा और वे चले गए.''
''मैं नहीं चाहता था कि अनशन उनके हाथों तोड़ूं. केंद्रीय मंत्रियों के हाथों. इसीलिए मैंने मांग की कि जो हमारे अलग-अलग दलों के राजनीतिक दलों के सांसद हैं वो सब जितने आ सके आएं और फिर हमारे छात्र नेता सीजेपी के आएं और लद्दाख के जो नेता लद्दाख से यहां आए थे वो आएं और उन सब के उपस्थिति में मैं अनशन तोड़ूं.''
उन्होंने कहा, ''अगले दिन मैंने इसके लिए उम्मीद की और भी लोग यहां पर आए भी. मगर अगले दिन आए 15-20 सांसदों को अंदर नहीं आने दिया गया. बाहर गेट पर खड़ा कर तीन-तीन चार-चार घंटे इंतज़ार करवाया गया. सीजेपी की हमारी छात्राएं आई थीं. उनको भी रोक कर रखा गया. लद्दाख के नेताओं को तो पूरा आधा दिन इंतज़ार करवा के शाम को ख़ाली हाथ लौटा दिया गया.''
''उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग पर सरकार के प्रतिनिधि समय लेना चाहते थे. मुआवजा देने में उन्हें कोई दिक्क़त नहीं थी. संसद में बहस पर कोई समस्या नहीं थी. लेकिन मैंने कहा कि स्टूडेंट्स पर क़ानूनी कारवाई नहीं होगी. उस पर उन्हें बहुत एतराज था. मैंने कहा इसके बिना मैं अनशन बिल्कुल नहीं तोडूंगा.''
''मैं अनशन तोड़ के चला जाऊं और जो छात्र हैं, उन पर एफ़आईआर लगे सालों साल उन्हें कोर्ट कचहरी में जेल में एनएसए में जाना पड़े.''
इमेज स्रोत, Getty Images
''आप किसी भी विचारधारा के होंगे. आपको बीजेपी से समस्या होगी. आपको कांग्रेस से समस्या होगी. आपको सोनम मांगचुक से समस्या होगी. मगर हर चीज़ में आपकी तमन्नाएं पूरी नहीं होंगी. खुंदक जो आपका है, वह शायद पूरा नहीं होगा. कहीं पर हमें बैलेंस देखना पड़ता है. कहते हैं ताश के खेल में जीतने वाला वो नहीं है.
''मैं यही सोच रहा था. अब इसे रोकना होगा. नहीं तो अनर्थ हो सकता है. ऐसे हालात में गुरुवार रात 12:30 बजे मैंने अनशन तोड़ा. अगर यह ग़लत था तो मैं कसूरवार हूँ. मुझे सज़ा दीजिए या मुझे माफ़ कर दीजिए. मैं शायद फिर ऐसी ग़लती कभी ना करूं कि अपनी ज़िंदगी देके दिल्ली के सड़क पर इन हालात में रहूं.''
''मगर नहीं मेरा ख़्याल ये है कि आप अनजान हैं. आपको ख़्याल नहीं है क्या यहां हालात थे. कैसे मुझे रखा गया है? इस दिल्ली को कैसे नॉर्थ कोरिया बनाया गया है? जिस पर कि सवाल उठने चाहिए, जिस पर कि हम कोर्ट में भी चैलेंज करेंगे कि कैसे नागरिकों को ऐसे ट्रीट किया जाए, जब दिल्ली हाई कोर्ट अपने फैसले सुनाती है. यह एक अलग चैप्टर है.''
''मगर जो भी गुजरा है उसके बावजूद ये सब सहते हुए ये सब हमने किया है. आपके लिए कहना बहुत आसान होता होगा. मगर हमारे लिए हर चीज में से गुजरना उसे जीना और उसमें से फिर निकल कर आना उतना आसान नहीं है.''
'' तो थोड़ी सी आप भी मन में संवेदना रखिएगा. हमदर्दी रखिएगा हमारे साथ. अभी मैं उठ के खड़ा हो भी नहीं पाया हूं कि ऐसी बातें जो कि दिल को चीर के जाती हैं. सुनने के हालत में नहीं हूं. कृपया अपने वाणी को लगाम दीजिएगा. बोले तो प्यार की वाणी बोलिएगा. ना बोले तो ना ही बोले. फिर वो ज्यादा मेरे लिए मरहम होगा. आज इतना ही धन्यवाद. जय हिंद.''
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
शॉर्ट वीडियो का अंत
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News