Total Tv
totaltv.in
Sports News: एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियन चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराया और खिताब पर कब्जा किया। रोमित पाल (5′), कप्तान केतन कुशवाहा (12′) और शाहरुख अली (13′) के गोल की बदौलत भारत एशियन चैंपियन बना। इस जीत के साथ, भारतीय पुरुष टीम एलीट पूल टेबल में भी टॉप पर रही।Sports News:
फाइनल मैच में भारत ने बेहतरीन पासिंग और अनुशासित खेल के साथ शुरुआत में ही बढ़त बना ली। पहले हाफ में रोमित पाल (5′) ने पाकिस्तानी गोलकीपर को छकाते हुए गोल किया और भारत को हाफ-टाइम तक 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने अपना दबदबा और बढ़ाया। कप्तान केतन कुशवाहा (12′) ने गोल किया और उसके तुरंत बाद शाहरुख अली (13′) ने गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया।
पाकिस्तान ने मोहम्मद उस्मान (16′) के जरिए एक गोल किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने आखिरी मिनटों में मजबूती से खेलते हुए 3-1 से जीत पक्की की और ट्रॉफी अपने नाम की।फाइनल में पहुंचने की वजह से भारत और पाकिस्तान, दोनों टीमें पहले एफआईएच यूथ हॉकी5एस विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।Sports News:
वहीं महिला प्रतियोगिता में, भारतीय सब-जूनियर महिला टीम ने चीन के खिलाफ कड़े मुकाबले के बाद सिल्वर मेडल जीता, जिससे यह पक्का हो गया कि भारत की दोनों टीमें मेडल के साथ घर लौटेंगी।दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए, हॉकी इंडिया ने टीमों के लिए नकद इनाम की घोषणा की।
गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम के हर खिलाड़ी को दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, जबकि सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को एक लाख रुपये मिलेंगे।इसके अलावा, सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय महिला टीम की हर खिलाड़ी को एक लाख रुपये और उनके सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।Sports News:
Your email address will not be published.
About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us