Feedback
हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर आ रही है. जिसके मुताबिक यामी ‘कहानी 3’ में लीड रोल निभाएंगी और डायरेक्टर सुजॉय घोष इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और टीम फिल्म के दूसरे पहलुओं पर काम कर रही है.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली दो फिल्मों में विद्या बालन लीड रोल में थीं, लेकिन ‘कहानी 3’ इस फ्रेंचाइजी को एक नई दिशा में ले जाएगी.
कहा जा रहा है कि यह फिल्म पिछली फिल्मों की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी, बल्कि ‘कहानी’ की दुनिया में सेट एक नई कहानी होगी. मेकर्स अभी शूटिंग की टाइमलाइन पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही शेड्यूल तय कर लेंगे.
पोर्टल ने एक सोर्स के हवाले से कहा, ‘कहानी 3’ पूरी तरह से एक नई कहानी है. मकसद फ्रेंचाइजी को आगे ले जाना है, साथ ही उस दुनिया के मूल भाव को बनाए रखना है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है. यामी गौतम लीड रोल में आ रही हैं और उनके किरदार का आर्क बहुत मजबूत है.’
Every journey has a moment that reminds you why you never gave up. Today is that moment for me.
Receiving the National Award for Article 370 is an honour I will cherish for the rest of my life.
For fourteen years, I have simply tried to stay true to my craft, work with honesty…
सोर्स ने आगे कहा, ‘फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और टीम शूटिंग की टाइमलाइन पर काम कर रही है.’ फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों में विद्या बालन लीड रोल में थीं और सुजॉय घोष ने दोनों को डायरेक्ट किया था.
तीसरी फिल्म के लिए सुजॉय की वापसी पर सोर्स ने कहा, ‘कहानी’ की दुनिया के लिए सुजॉय का विजन बहुत साफ है. वह टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह पक्का किया जा सके कि तीसरी फिल्म नई लगे लेकिन उसमें फ्रेंचाइजी की आत्मा भी बनी रहे.’
सोर्स ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘यामी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साह है और मेकर्स अभी शूटिंग शेड्यूल तय कर रहे हैं.’
यामी आखिरी बार अपने पति आदित्य धर की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (2026) में एक कैमियो रोल में दिखी थीं, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में थे. यामी डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा के कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ (2025) में भी इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू