Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। संत तेरेसा बालिका मध्य विद्यालय तोरपा में वार्षिकोत्सव सह संत अन्ना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सिस्टर विनीता और माता लेयोकृता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि माता लेयोकृता ने अपने संदेश में संत अन्ना के जीवन और सेवा भाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत अन्ना ने त्याग और समर्पण से समाज को नई दिशा दी। उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर छात्राओं को अपने जीवन में सेवा, करुणा और अनुशासन को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी जीवन में जरूरी हैं। प्राचार्या सिस्टर विनीता ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग करें। उन्होंने विद्यालय की प्रगति में अभिभावकों और शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटक सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संत अन्ना के जीवन पर आधारित नाटक और देशभक्ति गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा। धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर माता सुनीता सुरीन ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिस्टर तरसिला, सिस्टर क्रेसेन्सिया, सिस्टर जोलजेन, सिस्टर सरिता सहित विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं और कर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play