Noida News: — सोया चाप को पैरों और शरीर से रौंदने का वीडियो वायरल – Hindustan

Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सोया चाप को पैरों और शरीर से रौंदते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को नोएडा का बताया जा रहा है। हालांकि, खाद्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर 36 सेंकेंड के इस वीडियो ने खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच और निरीक्षण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक हॉफ पेंट पहने युवक फर्श पर पड़े सोया पर लेटकर पाइप से पानी चलाकर नहा रहा है। वीडियो में दो युवक हैं, एक सोया पर लेटकर फिसल रहा है, जबकि दूसरा उसे पानी के पाइप से नहला रहा है।
सोशल मीडिया मंचों पर लोगों ने वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को सावधान किया है। हालांकि, यह वीडियो नोएडा और ग्रेनो में किस फैक्टरी का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। टीमें सेक्टर 27 भेजी हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो नोएडा का ही है या कहीं और स्थान का। वीडियो को देखकर एआई प्रतीत भी हो रहा है। हालांकि, विभागीय टीमें अपने अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रही है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News