थाईलैंड में युवती से यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार – Hindustan

रातू, प्रतिनिधि। थाईलैंड यात्रा के दौरान आदिवासी युवती से यौन उत्पीड़न, मारपीट और बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में रातू पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मी मुकेश कुमार (पिता- लखन मंडल), बेलाटांड़, गिरिडीह निवासी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के होचर निवासी युवती ने नौ जुलाई को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर रातू थाना में कांड संख्या 241/26 दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आठ जुलाई को थाईलैंड के पटाया स्थित एक होटल में आरोपी ने बिना अनुमति वाशरूम में उनका वीडियो रिकॉर्ड किया। विरोध करने पर वीडियो दिखाकर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया और धक्का देकर मारपीट की।

आवेदन के अनुसार मुकेश कुमार कोटक महिंद्रा बैंक की रांची शाखा में कार्यरत है। दोनों की मुलाकात वर्ष 2024 में रांची में हुई थी और जुलाई 2026 में साथ थाईलैंड गए थे। मामले की जांच के बाद रातू पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा कोलकाता एयरपोर्ट पुलिस से प्राप्त दस्तावेज भी केस डायरी में शामिल किए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News