बागेश्वर। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार की शाम करीब छह बजे तहसील परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदर्श कठायत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल भारत की सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, समर्पण, साहस और बलिदान की अमर गाथा है। कार्यक्रम में कुमाउं संयोजक दीपक गस्याल, हरीश मेहरा, नितिन जोशी, भूपेंद्र दानू, नीरज बिष्ट, चंदन कुमार, बीरेंद्र कोरंगा, राहुल साह आदि मौजूद रहे।
कारगिल के अमर शहीदों, आत्महत्या करने वाले होनहारों को दी श्रद्धांजलिबागेश्वर। संघर्ष वाहिनी ने शहीद स्मारक तहसील रोड बागेश्वर में कारगिल के अमर शहीदों और नीट पेपर लीक घटना के कारण आत्महत्या करने वाले होनहार 21 छात्र छात्राओं को श्रद्धांजलि दी। वाहिनी के जिलाध्यक्ष्ज्ञ कवि जोशी ने कहा कि जब तक आंदोलनकारी छात्रों पर लगे सारे मुकदमे वापस हों। पुलिस द्वारा पैलेट गन का इस्तेमाल किए जाने पर सरकार राष्ट्र से माफी मांगे। पैलेट गन का इस्तेमाल करने की इजाजत देने वाले अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए। आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपे की मुआवजा राशि देने की घोषणा सरकार करे। कार्यक्रम में रमेश पाण्डेय कृषक भुवन कांडपाल, संस्कार भारती, रिजवान खान, रोहित खैर,दर्शन जोशी आदि मौजूद थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play