Deoria News: चकिया में टूटा जंफर देसही-रामपुर कारखाना की आपूर्ति बंद – Hindustan

Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया में जंफर टूटने से देसही देवरिया और रामपुर कारखाना उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। आधी रात को बंद हुई बिजली दोपहर को बहाल हुई। 15 मिनट बाद ही ओवरलोड के नाम पर आपूर्ति फिर से बंद कर दी गई। इसके चलते 25000 उपभोक्ता आधी रात से दोपहर तक भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे।

देसही देवरिया के इमलिया और रामपुर कारखाना के पांडेय चाक उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से मिल रही आपूर्ति जी का जंजाल बन गई है। रात लगभग 1:30 बजे मेन लाइन में फाल्ट आने से दोनों उपकेंद्र की बिजली बंद हो गई। रात होने के चलते कर्मचारी पेट्रोलिंग पर नहीं निकल सके। रविवार की सुबह अवर अभियंता इमलिया इरफानुल्लाह अंसारी और पांडेय चक अखिलेश गुप्ता एक दर्जन लाइनमैन के साथ फाल्ट की तलाश में निकले। चकिया में मेन लाइन का जंफर टूट गया था। जबकि हेतिमपुर में पेड़ का डाल और घास फूस तार तक पहुंच गया था। तपती दोपहरी में लाइनमैन ने जंफर सही किया और हेतिमपुर में तार नीचे उतार कर पेड़ की शाखा को काटकर हटाए। इसके बाद दोपहर लगभग डेढ़ बजे यानी 12 घंटे बाद दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति होल्ड हुई। हालांकि आधे घंटे बाद ही ओवरलोड के नाम पर दोनों उपकेंद्र के दो-दो फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई।

चकिया में मेन लाइन का जंफर टूट गया था। जबकि हेतिमपुर में पेड़ की डाल मेन लाइन के तार से टच कर रही थी। दोनों जगह फाल्ट सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

अखिलेश गुप्ता, अवर अभियंता पांडेयचक।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News