वाराणसी,मुख्य संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रविवार को कुलपति प्रो.आनंद कुमार त्यागी ने रविवार को ‘शैक्षणिक प्रवास’ पत्रिका लोकार्पण किया। डॉ.भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय स्थित समिति कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में ‘विद्या का आनंद विद्यापीठ’ डॉक्यूमेंट्री का प्रथम प्रदर्शन भी किया गया। पत्रिका के संपादक पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ.नागेंद्र कुमार सिंह हैं। वहीं उप-सम्पादक डॉ.चंद्रशील पांडेय एवं सह-सम्पादक डॉ.मुकेश कुमार शुक्ल हैं। वहीं डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन डॉ.नागेंद्र कुमार सिंह ने किया है। इसके लेखक पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ.नागेंद्र पाठक, डॉ.शिवजी सिंह एवं डॉ.अजय वर्मा हैं। डॉक्यूमेंट्री में वॉयस ओवर हिंदी पत्रकारिता संस्थान के अनिरुद्ध पांडेय ने किया।
निर्माण में पुलिकत जायसवाल और समर प्रताप सिंह ने विशेष सहयोग किया।इस मौके पर कुलपति ने कहा कि दोनों कृतियां अन्य विभागों के लिए प्रेरणा बनेंगी। ‘शैक्षणिक प्रवास’ केवल एक पत्रिका नहीं है। हमारे विद्यार्थियों की जिज्ञासा, उनके अनुभव और उनकी सीख का दस्तावेज़ है। ‘विद्या का आनंद विद्यापीठ’ डॉक्यूमेंट्री हमें याद दिलाती है कि हम किस विरासत के वाहक हैं। पत्रिका के सम्पादक डॉ.नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ‘शैक्षणिक प्रवास’ में विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संस्थान, पर्यटन अध्ययन संस्थान, मनोविज्ञान एवं समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण की जानकारी आदि है। संचालन डॉ.प्रभाशंकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.सुनीता पांडेय, कुलानुशासक प्रो.केके. सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, डॉ.श्रीराम त्रिपाठी, डौ.वैष्णवी शुक्ला, डॉ.चंद्रशील पांडेय, अनिरुद्ध पांडेय, पुलकित जायसवाल, साजिया, समर प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play