देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत का रविवार को सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विभाग प्रमुख डॉ. विवेक मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम, जिला संयोजक अमन त्रिपाठी ने किया।जिला सदस्यता कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सदस्यता कैसे और किस प्रकार प्रभावी ढंग से करनी है, इसके लिए प्रशिक्षित किया गया। आज का छात्र कल का नागरिक नहीं, बल्कि आज का ही नागरिक है, इसी सोच के साथ अभाविप परिसरों में शैक्षिक माहौल सुधारने, छात्र अधिकारों की रक्षा करने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए सदैव तत्पर रहता है।
सत्र 2026-27 में जिले में कुल 32,128 सदस्यता का लक्ष्य रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सिद्धांतों और गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रख समन्वय के साथ कार्य करते हुए 32,128 के लक्ष्य को कार्यकर्ताओं को समय सीमा के भीतर पूरा करना है। उन्होंने सदस्यता के महत्व और छात्र हित में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि अभाविप की सदस्यता से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और अनुशासित नागरिकता की भावना का विकास होता है। इसमें अभाविप की प्रमुख कार्यकर्ता रानी दुर्गावती, सविनय पांडे, प्रशांत मिश्रा, विनय सिंह, आशुतोष मालवीय, आदि आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play