Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से फिर से शुरू होगी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेंगे. प्रस्तावित संशोधन के जरिए पब्लिक एग्जामिनेशंस एक्ट, 2024 में बदलाव किए जाने का प्रावधान है. सदन में इस विधेयक के अलावा अन्य अहम मुद्दों पर भी सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आज से देशव्यापी ‘कलाम को सलाम’ अभियान की शुरुआत करेगी. अभियान के तहत तमिलनाडु के रामेश्वरम से एकता मार्च निकाला जाएगा, जबकि देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धांजलि सभाओं और स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
दिल्ली हाई कोर्ट जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की कथित निगरानी किए जाने के आरोपों से जुड़ी याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा. याचिका में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं.
वहीं, बिहार की राजनीति में भी आज हलचल रहेगी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता के समर्थन में चुनावी रोड शो कर मतदाताओं से समर्थन की अपील करेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन बिल, 2026 पेश करेंगे. इस बिल के जरिए पब्लिक एग्जामिनेशंस एक्ट, 2024 में बदलाव का प्रस्ताव रखा जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता.इसके साथ ही वेटलिफ्टिंग की तीनों स्पर्धाओं में भारत ने कम से कम एक पदक अपने नाम कर लिया. मुथुपांडी ने स्नैच में 126 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 160 किग्रा वजन उठाया, जिससे उनका कुल भार 286 किग्रा रहा. मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिन बिदिन ने राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड के साथ कुल 299 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किग्रा के कुल भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क क‍िया जा सकता है.

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News