Feedback
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में एक छात्र प्रदर्शन के दौरान जेल में बंद एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में प्लेकार्ड लहराने को लेकर पुलिस ने एक अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बता दें, उमर खालिद और शरजील इमाम पर 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आरोप हैं.
बंदोबस्त ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर की शिकायत के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को शाम 5 बजे से 5:30 बजे के बीच हुई, जब प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी भीड़ नारे लगा रही थी.
आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने एक युवा महिला को प्लेकार्ड पकड़े हुए देखा, जिन पर ‘उमर खालिद जिंदाबाद’, ‘शरजील इमाम जिंदाबाद’ और ‘उखाड़ ले BLR पुलिस’ जैसे नारे लिखे थे.
शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने भीड़ के बीच से रास्ता बनाकर प्लेकार्ड जब्त करने की कोशिश की, लेकिन महिला तक पहुंचने से पहले ही अन्य प्रदर्शनकारियों ने उन्हें छिपा दिया. शिकायत में कहा गया है कि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण आसपास के इलाके में तलाशी लेने पर भी प्लेकार्ड नहीं मिले.
शिकायत में बताया गया, फ्रीडम पार्क के CCTV फुटेज और कैमरा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की गई. जांच के दौरान पता चला कि एक अज्ञात युवा महिला ने अशांति फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर भड़काऊ प्लेकार्ड दिखाए थे.
इसमें आगे कहा गया, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान जानबूझकर भड़काऊ प्लेकार्ड दिखाने के लिए अज्ञात युवा महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है.
छात्र समूहों की ओर से आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में करीब 1,000 से 1,500 लोग शामिल हुए, जिनमें विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य भी थे. प्रदर्शनकारी दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू