Delhi News: डीयू में नया सत्र आज से, डीयू व कॉलेजों ने बढ़ाई सख्ती – Hindustan

Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत आज से औपचारिक से शुरू होगी। डीयू के अधिकांश कॉलेजों में मंगलवार को सत्र की शुरूआत के साथ ही ओरिएंटेशन डे मनाया जाएगा जबकि नार्थ कैंपस के हंसराज कॉलेज सहित कुछ अन्य कॉलेजों में सोमवार को ही ओरिएंटेशन डे मनाया गया। हंसराज कॉलेज में हवन पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कॉलेज शुरू हुआ। यहां पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे。

नया सत्र शुरू होने को लेकर डीयू और उससे संबंधित कॉलेज अलर्ट मोड में हैं।

किसी छात्र छात्रा के साथ किसी तरह की अभद्रता न हो, किसी तरह की रैगिंग न हो इसके लिए डीयू ने विशेष इंतजाम किए गए हैं। सादी वर्दी में जहां कॉलेजों के बाहर पुलिस तैनात है वहीं डीयू के शिक्षकों की भी एक टॉस्क फोर्स बनी है जो छात्र विरोध कि किसी भी गतिविधि भी नजर रखेगी। डीयू ने इस टीम में शामिल शिक्षकों के नंबर भी साझा किए हैं।

28 से 7 जुलाई तक होंगे दो कंट्रोल रूम

विश्वविद्यालय ने 28 जुलाई से 7 अगस्त तक उत्तर और दक्षिण परिसर में दो संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने की घोषणा की है। साथ ही छात्रों के लिए रैगिंग की शिकायत दर्ज कराने के कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर, सभी कॉलेजों के प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों, छात्रावास अधिकारियों, डूसू पदाधिकारियों और दिल्ली पुलिस अधिकारियों की बैठक कर नए छात्रों की सुरक्षा और परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी कॉलेजों, विभागों और छात्रावासों में एंटी रैगिंग एवं अनुशासन समिति तथा विजिलेंस स्क्वॉड सक्रिय रहेंगे। जहां संभव होगा, वहां एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों की भी मदद ली जाएगी। कॉलेजों और छात्रावासों को बाहरी लोगों के प्रवेश पर नियंत्रण रखने तथा एंटी रैगिंग संबंधी नियम प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रत्येक कॉलेज के बाहर पुलिस पिकेट लगाने, परिसर में नियमित गश्त करने और महिला कॉलेजों के लिए विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। विश्वविद्यालय और सभी कॉलेजों के बाहर सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल पुलिस सत्यापित आवास में ही रहें।

यदि किसी छात्र के साथ रैगिंग होती है या वह ऐसी किसी घटना की जानकारी देना चाहता है, तो वह निम्न माध्यमों से शिकायत दर्ज करा सकता है–

– अपने कॉलेज के शिकायत बॉक्स में लिखित शिकायत डालें।

– यूजीसी एंटी रैगिंग टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-5522 (24×7) पर कॉल करें।

– यूजीसी की मॉनिटरिंग एजेंसी ‘सेंटर फॉर यूथ’ के मोबाइल नंबर 9818044577 पर संपर्क करें।

– डीयू के उत्तर परिसर संयुक्त कंट्रोल रूम: 011-27667221

– डीयू के दक्षिण परिसर संयुक्त कंट्रोल रूम: 011-24119832

– उत्तर जिला पुलिस कंट्रोल रूम: 011-23818614

– आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें या निकटतम पीसीआर वैन को सूचना दें।

– ई-मेल के माध्यम से proctor@du.ac.in या helpline@antiragging.in पर शिकायत भेजें।

– एंटी रैगिंग ऐप या दिल्ली पुलिस के ‘हिम्मत’ ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है।

– कैंपस सुरक्षा वाहन (वामिका) अथवा मॉरिस नगर थाने के एसएचओ से 8750870128 पर संपर्क किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि रैगिंग के दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ निलंबन, निष्कासन, प्रवेश रद्द करना, डिग्री निरस्त करना, परीक्षा या कक्षाओं में बैठने से रोकना, परिणाम रोकना और विश्वविद्यालय से निष्कासन जैसी कठोर कार्रवाई की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस भी कानूनी कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News