V Kamakoti Latest News, Updates in Hindi | वी कामाकोटी के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
प्रोफेसर वी. कामकोटी (V Kamakoti), जिनका पूरा नाम वीझिनाथन कामाकोटी है, भारत के जाने-माने कंप्यूटर वैज्ञानिक और शिक्षाविद हैं. जनवरी 2022 से वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) के निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं. 26 जुलाई 2026 को NEET पेपर लीक के बाद परीक्षा सुधारों की कमान नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है. कामकोटी इस 6 सदस्यीय हाई-पावर कमेटी में शामिल हैं. 
इससे पहले वह आईआईटी मद्रास के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 
प्रोफेसर कामाकोटी ने अपनी उच्च शिक्षा भी आईआईटी मद्रास से ही हासिल की है. उन्होंने कंप्यूटर साइंस में मास्टर (एम.एस.) और पीएचडी की डिग्री हासिल की. लंबे समय से वह कंप्यूटर आर्किटेक्चर, माइक्रोप्रोसेसर, साइबर सुरक्षा और आधुनिक कंप्यूटिंग तकनीकों से जुड़े शोध और शिक्षण कार्य में सक्रिय हैं.
उनका नाम भारत के पहले स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर ‘शक्ति’ (SHAKTI) परियोजना से भी जुड़ा है. इस परियोजना के तहत उन्होंने उस टीम का नेतृत्व किया, जिसने देश में विकसित माइक्रोप्रोसेसर के डिजाइन पर काम किया. इस पहल का उद्देश्य भारत में स्वदेशी कंप्यूटर हार्डवेयर तकनीक को बढ़ावा देना और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ना था.
प्रोफेसर कामाकोटी कई राष्ट्रीय स्तर की समितियों और तकनीकी समूहों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं. वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (National Security Advisory Board) के सदस्य रहे हैं. इसके अलावा वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत गठित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कार्य समूह के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है. इन भूमिकाओं में उन्होंने तकनीक और नीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर काम किया.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2026 में उन्हें पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News